आज़ाद और तिलक की जयंती पर भाजपा ने किया श्रद्धा-सुमन अर्पित

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा गुरुवार को जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस और लोकमान्य तिलक का राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सीमा एमबीए, पूनम कंवर, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, स्पर्श कटियार, जिशान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment