स्पेशल बैक पेपर कराने के संबंध में….

आज जो छात्र-छात्राएँ बैक की समस्या को लेकर पीएनपी प्रयागराज पहुँचे थे, उन्हें आश्वासन दिया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर SCERT लखनऊ एवं सभी संबंधित डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक की जाएगी।

इस बैठक में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे मान्य किया जाएगा।

डी.एल.एड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहा कहना है कि जिन भी प्रशिक्षुओं का बैक लगा हुआ है, उन्हें एक अतिरिक्त अवसर दिया जाए, ताकि उनका एक वर्ष खराब न हो। यदि बैक पेपर में अनावश्यक देरी होती है, तो कई पात्र अभ्यर्थियों के लिए आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना कठिन हो सकता है। इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया।
ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने निम्न प्रमुख मांगें रखीं—
D.El.Ed. Special Back Paper की परीक्षा जल्द आयोजित की जाए।
परीक्षा परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किया जाए।
पात्र अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित न हों।

धरने में उपस्थित सुनील यादव, प्रभात कुमार,रागिनी गुप्ता, काजल सिंह, अवनीश यदुवंशी, प्रमिला, आदि समस्त D.El.Ed. Special Back Paper अभ्यर्थी

Related posts

Leave a Comment