डलमऊ। रायबरेली जनपद विकासखंड डलमऊ के बक्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक की बैठक की गई।इस बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति और बहुमुखी विकास पर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधानाचार्या सपना तिवारी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों द्वारा मोबाइल का दुरुपयोग एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल से बच्चों की पढ़ाई, एकाग्रता और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। अभिभावकों को घर पर बच्चों की स्क्रीन टाइमिंग और मोबाइल एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखनी होगी। विद्यालय के प्रबंधक श्री शांतनु सिंह ने इस विषय पर अपने विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के लिए वरदान है लेकिन इसका अनियंत्रित उपयोग बच्चों के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है। स्कूल और परिवार दोनों को मिलकर इसकी सकारात्मक जिम्मेदारी निर्वहन करना चाहिए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन की इस अनूठी पहल और मार्गदर्शन की सराहना की। सभी अभिभावकों ने बच्चों को मोबाइल के सीमित उपयोग के प्रति सचेत करने का संकल्प लिया।
शिक्षक अभिभावक गोष्ठी हुई संपन्न।