गोरखपुर, 22 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05133/05134 बलिया-लखनऊ जं.-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन बलिया से 22 अगस्त, 2026 को किया गया तथा लखनऊ जं. से 23 अगस्त, 2026 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05133 बलिया-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 22 अगस्त, 2026 को बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान कर रसड़ा से 20.07 बजे, मऊ से 20.55 बजे, आज़मगढ़ से 21.50 बजे, शाहगंज से 23.50 बजे, दूसरे दिन अकबरपुर से 00.42 बजे, अयोध्या कैंट से 02.10 बजे, बाराबंकी से 04.12 बजे तथा बादशाहनगर से 05.12 बजे छूटकर लखनऊ जं. 06.15 बजे पहुँचेगी।
05134 लखनऊ जं.-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 23 अगस्त, 2026 को लखनऊ जं. से 15.45 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 16.17 बजे, बाराबंकी से 16.57 बजे, अयोध्या कैंट से 18.55 बजे, अकबरपुर से 20.12 बजे, शाहगंज से 22.00 बजे, आज़मगढ़ से 23.00 बजे, मऊ से 23.55 बजे तथा दूसरे दिन रसड़ा से 00.42 बजे छूटकर बलिया 02.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जायेंगे।