23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को लखनऊ मंडल के कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा स्वीकृत कस्टमाइज़्ड वाहन (स्कूटी) वितरित किया गया

गोरखपुर, 03 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेल प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों की सुविधा एवं उनके सतत कल्याण
हेतु नित नये-नये कदम उठा रही है। इसी क्रम में, दिव्यांग रेल कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके कार्यस्थल पर
आवागमन को सुगम बनाने हेतु महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर द्वारा 03 सितम्बर, 2026 को
गोरखपुर स्थित रेलवे प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित एक समारोह में प्राथमिकता के आधार पर लखनऊ मंडल के 23
दिव्यांग रेल कर्मचारियों को लखनऊ मंडल के कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा स्वीकृत कस्टमाइज़्ड वाहन (स्कूटी)
वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ श्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ अधिकारी एवं यूनियन के
पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस सुविधा से दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने तथा कार्यस्थल पर आवागमन में सुविधा
होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के इस मानवीय एवं कल्याणकारी कदम के लिये आभार
व्यक्त किया। रेल प्रशासन भविष्य में भी कर्मचारी हित में ऐसे कदम उठाता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment