जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस को रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में बड़ी सफलता मिली

कानपुर-जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस को रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में बड़ी सफलता मिली है पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 3 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोने (पीली धातु) का मंगलसूत्र बरामद हुआ है पार्सल यार्ड के पास कूड़ाघर से हुई गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्रयागराज साइड पार्सल यार्ड से 30-35 कदम की दूरी पर स्थित कूड़ाघर के पास से आरोपी को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया गिरफ्तार आरोपी का विवरण अमजद उर्फ सोनू पुत्र हल्के अब्दुल हमीद, निवासी सलाबाद सोरार, थाना कोतवाली जालौन, जिला जालौन, गिरफ्तार करने वाली टीम में ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी, सिद्धनाथ पाटीदार प्रभारी पोस्ट आरपीएफ, उप-निरीक्षक शशिकांत सरोज, उप-निरीक्षक मनोज कुमार थाना जीआरपी, जीआरपी पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related posts

Leave a Comment