निर्माणाधीन इमारत के कार्य के दौरान बगल के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा

कानपुर-फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड स्थित पटकापुर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन इमारत के कार्य के दौरान बगल के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ छज्जा गिरते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पटकापुर स्थित ‘बब्बन बढ़ई के हाते’ में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है आरोप है कि बिल्डर द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना उचित सुरक्षा प्रबंधों के निर्माण कराया जा रहा है इसी लापरवाही के चलते पड़ोस के मकान के छज्जे को नुकसान पहुंचा और वह ढह गया
मानक के विपरीत निर्माण का आरोप घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया, छज्जा गिरते समय यदि नीचे से लोग गुजर रहे होते तो गंभीर हादसा हो सकता था, क्षेत्रवासियों ने कानपुर विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन से निर्माणाधीन बिल्डिंग के नक्शे व मानकों की तुरंत जांच करने और दोषी निर्माणकर्ता पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment