पूर्व से चलाई जा रही निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार

गोरखपुर, 08 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार निम्नवत किया गया है। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का मार्ग, समय, रेक संरचना एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।

संचलन अवधि का विस्तार-
– 05045 लालकुआँ-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 09 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
– 05046 राजकोट-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
– 05193 छपरा-पठानकोट वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 23 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 08 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
– 05194 पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।

Related posts

Leave a Comment