जुए के अड्डे पर बर्रा पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

कानपुर-अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बर्रा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता के कुशल निर्देशन में और थाना प्रभारी बर्रा के नेतृत्व में की गई गोल्डी कन्स्ट्रक्शन के पीछे खाली पड़े केडीए प्लाट, चौकी क्षेत्र जनता नगर, थाना बर्रा से किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने मौके से 52 पत्ते ताश की गड्डी और 6 हजार तीन सौ पांच रुपये बरामद हुए गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम सुमित, देवचन्द, संदीप, दीपक, सचिन पाल, शुभम निषाद, सागर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 8 अभियुक्त गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नकदी बरामद मुख्य रूप से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार सिंह थाना बर्रा, उप-निरीक्षक यशवीर सिंह चौकी प्रभारी जनता नगर, थाना बर्रा, उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार, उप-निरीक्षक मनीष शर्मा, उप-निरीक्षक रुप किशोर, कांस्टेबल प्रवेश कुमार, कांस्टेबल राम प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनन्द कुमार, कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल ऋषिकांत आदि रहें

Related posts

Leave a Comment