टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कानपुर कनेक्शन, ददरापुर कठा गांव में जुटी पुलिस

कानपुर-बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार की गई सीतापुर निवासी महिला राधा का सीधा कनेक्शन कानपुर से सामने आया है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने कानपुर के दादारपुर कटहा गाँव पहुंचकर महिला से जुड़े पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की गहन छानबीन शुरू कर दी है पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला राधा का संबंध दादारपुर कटहा गाँव निवासी विशाल गौतम नामक युवक से रहा है ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिए विशाल की पहचान जौनपुर क्षेत्र की एक महिला से हुई थी इसके बाद वह महिला विशाल के साथ उसके पैतृक गाँव पहुँची थी और कुछ समय तक वहीं रही थी गाँव के रहने वाले देवनारायण गौतम ने बताया कि घर में महिला के आने के बाद से कलह और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी इस मामले की शिकायत पुलिस तक भी पहुँची थी, जिसके बाद विशाल उस महिला को लेकर कहीं चला गया था। पारिवारिक कलह से परेशान होकर परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए विशाल को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था पिता देवनारायण ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से विशाल अमूमन परिवार से अलग रहता है और संपर्क में नहीं है। हालांकि, कुछ समय पहले जब पिता मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में बीमारी के दौरान भर्ती थे, तब विशाल उनसे मिलने अस्पताल जरूर आया था ग्रामीणों के अनुसार, राधा का अपने पहले पति सुनील के साथ रिश्ता पहले ही टूट चुका था। शादी के कुछ वर्षों बाद वह अपने एक वर्षीय बेटे को छोड़कर अलग रहने लगी थी शुरुआती छानबीन में उसके पहले पति से चार बच्चों के होने की जानकारी भी सामने आई है फिलहाल, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस उनके देशव्यापी नेटवर्क, संपर्कों और यात्राओं की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं कानपुर में मिले इस नए सुराग के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र अपनी आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

Related posts

Leave a Comment