दौंड-मनमाड खंड के येवला यार्ड में रीमॉडलिंग फेज-2 के कारण कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन,

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मध्य रेल के पुणे मंडल के अंतर्गत दौंड-मनमाड खंड के येवला यार्ड में रीमॉडलिंग फेज-2 के कारण कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण तथा विनियमन करने का निर्णय लिया गया है, विवरण निम्नवत है-

1. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन : –
1. गाड़ी संख्या 12779 वास्को-द-गामा–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 18 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग पुणे–लोनावाला–पनवेल–कल्याण–नासिक रोड–मनमाड के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
2. गाड़ी संख्या 17323 हुब्बल्लि–बनारस एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 18 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग सोलापुर–कुर्दवाड़ी–लातूर रोड–परभणी–छत्रपति संभाजीनगर–मनमाड के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
3. गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 17 दिसंबर 2026 एवं 20 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग मनमाड–नासिक रोड–कल्याण–पनवेल–लोनावाला–पुणे के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
4. गाड़ी संख्या 11410 निज़ामाबाद–पुणे एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 18 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग परभणी–परली वैजनाथ–लातूर रोड–कुर्दवाड़ी–दौंड–पुणे के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
5. गाड़ी संख्या 12780 हज़रत निज़ामुद्दीन–वास्को-द-गामा एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 18 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग मनमाड–नासिक रोड–कल्याण–पनवेल–इगतपुरी–लोनावाला–पुणे के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
6. गाड़ी संख्या 12627 केएसआर बेंगलुरु–नई दिल्ली एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 21 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग सोलापुर–कुर्दवाड़ी–लातूर रोड–परभणी–छत्रपति संभाजीनगर–मनमाड के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
7. गाड़ी संख्या 17363 हुब्बल्लि–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस: इस ट्रेन को यात्रा तिथि 21 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग पुणे–लोनावाला–पनवेल–कल्याण–नासिक रोड–मनमाड के रास्ते से संचालित किया जाएगा।

2. गाड़ियों का पुनर्निर्धारण : –
8. गाड़ी संख्या 22590 हडपसर–बनारस एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 19 दिसंबर 2026 को हडपसर से अपने निर्धारित समय 07:50 बजे के स्थान पर 02 घंटे 10 मिनट की देरी से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।
9. गाड़ी संख्या 12103 पुणे–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 22 दिसंबर 2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय 11:20 बजे के स्थान पर 03 घंटे 10 मिनट की देरी से 14:30 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाड़ियों का विनियमन (Regulation) : –
10. गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर–हुब्बल्लि विशेष: यात्रा तिथि 13 नवंबर 2026 को 02 घंटे 30 मिनट नियंत्रित (Regulate) रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 12627 केएसआर बेंगलुरु–नई दिल्ली एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 15, 17, 29 नवंबर एवं 01, 06, 08, 20 दिसंबर 2026 को 02 घंटे 10 मिनट तथा 18 दिसंबर 2026 को 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्ली–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 21 दिसंबर 2026 को 02 घंटे 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।
13. गाड़ी संख्या 12779 वास्को-द-गामा–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 16, 18, 23, 27, 28, 30 नवंबर एवं 02, 04, 05, 07, 09, 11 दिसंबर 2026 को 40 मिनट तथा 03 व 10 दिसंबर 2026 को 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।
14. गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 17 नवंबर तथा 01 व 08 दिसंबर 2026 को 02 घंटे 00 मिनट नियंत्रित रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 15590 हडपसर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 18 नवंबर तथा 02 व 09 दिसंबर 2026 को 01 घंटे 10 मिनट नियंत्रित रहेगी।
16. गाड़ी संख्या 01450 दानापुर–पुणे विशेष: यात्रा तिथि 18 दिसंबर 2026 को 03 घंटे 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।
17. गाड़ी संख्या 20657 हुब्बल्लि–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 18 दिसंबर 2026 को 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।
18. गाड़ी संख्या 22589 बनारस–हडपसर एक्सप्रेस: यात्रा तिथि 21 दिसंबर 2026 को 30 मिनट नियंत्रित रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।

Related posts

Leave a Comment