सोरांव।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत सोरांव ब्लॉक परिसर में प्रशासन द्वारा लगाए गए तीन दिवसीय स्वास्थ मेले में कृषि पंचायती राज प्रधानमंत्री आवास एनआरएचएम आंगनबाड़ी स्वास्थ्य समाज कल्याण आदि कई विभागों के लगाए गए स्टाल का भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पर निर्मला पासवान ने निरीक्षण किया तथा नवजात को अन्नप्राशन भी कराया स्वास्थ्य विभाग और बीडीओ सोरांव की तारीफ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि 12 साल में जन कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने बहुत सारा काम किया है केंद्र सरकार ने किसान मजदूर बूढ़े बच्चे महिला युवा सबके लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को पहुंचना ही हमारी प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारें उन्होंने कहा कि जनता की ताकत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू के सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से वीडियो सुनाओ सुभाष चंद्र, एडीओ पंचायत सुरेंद्र यादव एडीओ एग्रीकल्चर आरपी यादव सीडीपीओ अवधेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी, अभिषेक पासवान, कुलदीप सोनी राजकुमार गुप्ता नवनीत तिवारी कार्तिकेय त्रिपाठी संगीता पटेल, महेश माली संजय यादव गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचना ही हमारी प्राथमिकता है= निर्मला पासवान