अनामिका चौधरी ने मंत्री जी को अंग वस्त्रम्, और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

आज़ प्रातः काल प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय श्री राज भूषण चौधरी (Shri Raj Bhushan Chaudhary) का स्वागत पूर्व महापौर अनामिका चौधरी निषाद प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने किया।
अनामिका चौधरी ने माननीय मंत्री जी को अंग वस्त्रम्, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रयागराज की धरती, महाकुंभ की नगरी में अपने पदाधिकारियों संग सम्मानित किया।
माननीय मंत्री जी गंगा तट पर जाकर पूजा अर्चना कर गंगा तटीय इलाकों में निवास करने वाले लोगों से संवाद स्थापित किया और पैदल यात्रा की।
माननीय मंत्री जी ने लोगों से वार्तालाप कर गंगा के जल की निर्मलता, अविरलता और गंगा घाटों पर बने पक्के स्नान घाटों का फीडबैक लिया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के बाहर वर्षों में देश की नदियों की दशा में बहुत सुधार हुआ है विशेष रूप से मां गंगा के जल में, आज़ देश विकसित भारत बनने की तरफ़ तेजी से बढ़ रही है, पच्चीस करोड़ से अधिक लोगों ने ग़रीबी रेखा से ऊपर उठकर अपना सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां अस्सी करोड़ से अधिक लोगों को नि: शुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तम प्रदेश बनाया है।
स्वागत करने वाले लोगों में महापौर प्रयागराज उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पार्षद अनुपमा पांडेय, पार्षद शिवा त्रिपाठी, पार्षद प्रदीप कुमार, मेज़र सुनील निषाद प्रांत सह संयोजक काशी प्रांत, राघवेन्द्र सिंह आदि के साथ क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment