खखरेरू फतेहपुर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और बुजुर्गों को सम्मान देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कछरा मलूकबारी गांव में सर्व समाज लोक कल्याण समिति द्वारा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। संस्था के प्रबंधक अध्यक्ष राकेश सिंह ने परीक्षा की व्यवस्था कराई।
कार्यक्रम में गांव के जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को स्कूल कॉपी, किताबें और पेन वितरित किए गए, ताकि वे पढ़ाई के लिए प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही गांव के बुजुर्गों और सम्मानित ग्रामीणों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और योगदान को सराहना देना है।
इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन से गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। राकेश सिंह ने कहा कि समिति आगे भी गांव के विकास और शिक्षा उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।