अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलों में भव्य आयोजन करें सामाजिक संगठन : रजनीकांत

भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, काशी प्रांत के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को काशी प्रांत के सभी जिलों में नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार भव्य एवं व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। यह कार्यक्रम जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के समापन समारोह की अंतिम कड़ी के रूप में आयोजित होंगे।
उन्होंने काशी प्रांत के सभी जिला संयोजकों एवं सहसंयोजकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सेवा कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों से संपर्क स्थापित कर योग दिवस के कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही समाजहित में कार्य कर रहे संगठनों की सूची भी तैयार कर प्रांत स्तर पर उपलब्ध कराएं।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए प्रत्येक सामाजिक संगठन, समिति एवं स्वयंसेवी संस्था को अपने स्तर पर योग दिवस का आयोजन अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि काशी प्रांत के किन-किन जिलों एवं स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। जो संस्थाएं एवं समितियां योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करें, वे अपने संगठन का नाम, संपर्क नंबर, कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी एवं फोटोग्राफ प्रांत हेल्पलाइन 9415970989 पर भेजें।
उन्होंने कहा कि योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले संगठनों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन सभी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को समर्पित होगा, जिन्होंने समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
अंत में रजनीकांत श्रीवास्तव ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत” के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यकर्ता बंधु केंद्र व प्रदेश सरकर की उपलब्धियों को जनजन तक तक पहुंचाने में स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग ले

Related posts

Leave a Comment