जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक संपन्न हुई । बैठक में जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सरकारी चिकित्सालयों की बजाय प्राइवेट चिकित्सालयो में बड़ी संख्या में डिलीवरी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निष्क्रिय तथा प्राइवेट चिकित्सालयो में प्रसव हेतु गर्भवती महिलाओं को ले जाने वाली आशाओं को चिन्हित करके उनको हटाने का निर्देश दिया। वही जिलाधिकारी ने जनपद में जननी सुरक्षा योजना में अच्छा कार्य करने वाली आशाओं तथा एएनएम को अगले बैठक में सम्मानित कराने का निर्देश दिया.जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में पिछले साल की तुलना में कम प्रसव होने पर नाराजगी व्यक्त करते प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका को कम प्रसव होने के कारणों की समीक्षा करने तथा स्टाफ द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिजनों से शिष्ट व्यवहार करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर कार्यरत अकाउंटेंट को लापरवाही बरतने पर चेतावनी पत्र जारी करने तथा सुधार परिलक्षित नहीं होने की स्थिति में उसकी संविदा सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। मातृ मृत्यु की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को शत प्रतिशत मातृ-मृत्यु की रिपोर्टिंग करने तथा समय से उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया. ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण में निम्न उपलब्धि वाले ब्लॉकों क्रमशः चाका,सोराव , बहरिया, भगवतपुर फूलपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र, कौंधियारा, उरुवा, प्रतापपुर, सैदाबाद, बहादुरपुर बहरिया करछना मेजा ब्लॉक की प्रगति से नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन प्रत्येक आईडी से कम से कम एक गोल्डेन कार्ड अवश्य बनाया जाए. एसएनसीयू की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएचसी फूलपुर एवं जिला महिला चिकित्सालय की बेड ऑक्यूपेंसी रेट कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि उक्त सुविधाओ का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम जनता सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध सेवाओं का मुक्त में लाभ प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु सघन रूप से प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया. एचबीएनसी कार्यक्रम के अंतर्गत शंकरगढ़, उरुवा, कौंधियारा, चाका मेजा के चिकित्सा अधीक्षकों को नवजात शिशुओं के घरों में आशाओं के गृह भ्रमण को बढ़ाने का निर्देश दिया। आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबे समय से गायब तीन सीएचओ की संविदा सेवा तत्काल समाप्त करने का निर्देश सीएमओ को दिया. आभा/आईडी बनाने में निम्नतम वाले ब्लॉकों क्रमशः रामनगर, बहरिया, सैदाबाद चाका, भगवतपुर, कौड़ीहार, हंडिया एवं कोराव के चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

Related posts

Leave a Comment