कबीर ने पाखंडवाद से आम जन को किया सजग -चंद्रभूषण सिंह यादव

महामना कबीर ने भारतीय जनमानस को विभिन्न तरह के पाखंडों से सजग करते हुए निर्गुण पंथ पर चलते हुए धार्मिक आडम्बरों, जातिवाद,छुआछूत का जबर्दस्त प्रतिकार किया,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित कबीर जयंती में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि कबीर ने समता वाद की जो परिकल्पना की वही बहुजन महापुरुषों की सोच है।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कबीर के जीवटता की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने समभाव से हिंदू हो या मुस्लिम दोनों को तार्किक होने की सलाह दिया और पाखंडवाद के परित्याग की वकालत किया।
कबीर जयंती कार्यक्रम में उपस्थित व्यास यादव, सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गुड्डू गोंड,अयोध्या वर्मा, राजेंद्र दूबे,नगीना यादव, अमित टुनटुन यादव, तालिम अंसारी, मुन्ना अंसारी, शंकर गोंड, कौशल यादव,नारायण प्रसाद आदि ने महामना कबीर के चित्र के समक्ष नतमस्तक हो नमन किया।

Related posts

Leave a Comment