भीम आर्मी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया तहसील संयोजक अनुपम गौतम जी का जन्मदिन

सीतापुर – भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम जी का जन्मदिन भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉo कुलदीप भार्गव के द्वारा भीम आर्मी कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
जन्म दिन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गौतम जी को फूल-माला पहनाकर व तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर व एक दूसरे का मुह मीठ करा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अनुपम गौतम ने कहा कि बाबा साहेब के मिशन को घर-घर पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। जन्म दिन पर उपस्थित हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों को बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ l सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
जन्म दिन के शुभ अवसर पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉo कुलदीप भार्गव ,जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी ,जिला महासचिव विनोद गौतम ,तहसील कोषाध्यक्ष विजय पाल, जिला विधिक सलाहकार/एडo विरुन कुमार , तहसील सहसंयोजक सर्वेश गौतम, भीम आर्मी मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पत्रकार आर्नव न्यूज़ चैनल,आल इंडिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष / पत्रकार सन्तोष कुमार राव ,पत्रकार अखिलेश गौतम,सहित जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment