भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ

प्रयागराज को जीरो रोड, एल्गिन रोड,कीडगंज क्षेत्र से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी पकड़कर भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचा। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुष्प वर्षा से रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में शामिल महेंद्र तिवारी ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं और पूरे वर्ष इस पावन अवसर का इंतजार करते हैं।
यात्रा के दौरान कीडगंज की सड़कों पर सामाजिक संगठनों, स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत, कचौड़ी-सब्जी एवं प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे मुख्य रूप से समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए , महापौर गणेश केसरवानी विपुल मित्तल, दिनेश सिंह, शशांक त्रिपाठी, कुमार नारायण, राजेश केसरवानी, श्वेता अग्रवाल, किरण जयसवाल आदि ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मार्ग में भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related posts

Leave a Comment