कानपुर-पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की राह आसान करने के उद्देश्य से मंगलवार को 37वीं वाहिनी पीएसी,कानपुर नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी’ का भव्य शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा आईपीएस द्वारा किया गया पुलिस उपमहानिरीक्षक का वाहिनी आगमन पर सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) द्वारा ट्रीपॉट भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया इसके पश्चात् मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ई-लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ने ई-लाइब्रेरी परिसर का भ्रमण व अवलोकन किया तथा वहाँ उपलब्ध कराई गई आधुनिक डिजिटल एवं शैक्षणिक सुविधाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सूचना और ज्ञान तक त्वरित पहुंच अत्यंत आवश्यक है यह ई-लाइब्रेरी न केवल पुलिस कर्मियों के व्यावसायिक कौशल में वृद्धि करेगी, बल्कि समसामयिक विषयों की जानकारी रखने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मील का पत्थर सिद्ध होगी सेनानायक बीबी चौरसिया ने इस ई-लाइब्रेरी को वाहिनी परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया उन्होंने जवानों एवं उनके बच्चों को इस आधुनिक डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर उपसेनानायक तनु उपाध्याय (Addl SP), सहायक सेनानायक शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी (DySP) सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्रा (DySP), शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, SQM शिवांशु द्विवेदी, पीसी अरविंद शुक्ला तथा वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में आधुनिक ‘ई-लाइब्रेरी’ का हुआ शुभारंभ