भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

बूथ अध्यक्ष ही भाजपा की रीढ़ :अवधेश चंद्र गुप्ता

प्रयागराज !फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन द्वारा विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पीथीपुर में आहूत किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अवधेश चंद्र गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ पर महत्वपूर्ण करणीय कार्य,बूथ पर सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय लोगों की सूची बनाना, उनसे संवाद करना,पन्ना प्रमुख बनाना इत्यादि कार्य करने नितांत आवश्यक है। वहीं अगले वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता,विधायक गुरु प्रसाद मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ,जिला उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा,तुलसीराम सरोज,जिला मंत्री राजू पाल,जिला संयोजक महिला मोर्चा रूपम त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल,राम कैलाश सरोज,सुरेश पटेल,राजेंद्र केसरवानी,महेंद्र गिरी,कुलदीप शुक्ला,रवि शंकर शुक्ला,पुनीत त्रिपाठी,विनोद मौर्य,सत्यम गुप्ता,भीष्म नारायण त्रिपाठी,शिव शंकर मिश्रा,उपेंद्र पांडेय,राम चंद्र शुक्ला, डॉ प्रशांत गुप्ता,महेंद्र पांडेय,अनिल विश्वकर्मा,संजीव शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment