सीतापुर।मनरेगा (जी-राम-जी) में फर्जी हाजिरी और फोटो के दुरुपयोग के मामले में डीसी मनरेगा चंदन देव पांडेय ने सख्त कार्रवाई की है। विकासखंड सकरन की दो ग्राम पंचायतों में सामने आए फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश एस.के. तूफानी ने शिकायत दी थी कि ग्राम पंचायत अंगरासी और रतनपुर में ऐप में एक ही व्यक्ति की फोटो को 10 बार अलग-अलग मजदूर के रूप में अपलोड कर फर्जी भुगतान करा लिया गया है। श्री तूफानी ने 30 जुलाई 2026 को 60 फर्जी फोटो के स्क्रीनशॉट सहित साक्ष्य डीसी मनरेगा / उपायुक्त श्रम रोजगार को सौंपे थे।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीसी मनरेगा द्वारा जांच कराई गई। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित ग्राम पंचायतों में जी-राम-जी (मनरेगा) अधिनियम के तहत 10,000 रुपये की वसूली / जुर्माना लगाया गया है। जो जमा कर रशीद दी गई।
साथ ही ग्राम पंचायत में तैनात रोजगार सेवक को हटाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं और नियमावली के अनुपालन में ग्राम पंचायत में महिला मेट की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर रोक लग सके।