डलमऊ। बक्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल डलमऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील सिंह जी ने विद्यालय में आकर पूजा-अर्चना की और सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा मटकी फोड़, भजन और नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण सृष्टि, मीनाक्षी, राखी, अर्चना,मोनिका, अविनाश और सतीश सहित सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना तिवारी ने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
बक्शी मेमोरिया पब्लिक स्कूल, डलमऊ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी