श्रीमद्भागवत कथा में जुटी भक्तों की भीड़

सखी चलो नन्द के घर लाला के दर्शन करना है….भजन पर झूमे श्रोता

दहियावां में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ श्यामसुंदर पाराशर ने मंगलवार की कथा का वर्णन प्रभु की मखनचोर लीला, नंद महोत्सव,प्रभु की ब्रज लीला, पूतना उद्गार आदि राक्षसों का मुक्त करते हुए इंद्र का मान वर्धन करते हुए गोवर्धन पर्वत कनिष्का उंगली पर धारण तक विस्तृत वृत्तांत बताया भक्तों ने भाव विभोर होकर कथा सुनी ।इस अवसर पर यजमान शशिकांत शुक्ला,विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी,पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल,वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक शंकर मिश्र,मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल,AGA रत्नकांत शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रसाद मिश्र,आचार्य श्याल लाल पाण्डेय,अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम ज्ञान नारायण कनौजिया,अपर शासकीय अधिवक्ता अश्वनी यादव,अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा, अल्केश शुक्ला,संजय उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पाण्डेय,अधिवक्ता ऋतुराज पाण्डेय,शरद पांडेय संजीव शुक्ला,अमित ओझा,विकास पाण्डेय, अनंत,नीलेश शुक्ला,विशेष त्रिपाठी,मोनू शुक्ला,दिनेश मौर्य,सूर्य नारायण सिंह,राजेश द्विवेदी,शशिकांत शर्मा,मनोज द्विवेदी,अरुण शुक्ला,राजेश सुगौटी आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment