सत्यशोधक समाज के अधिवेशन में “समाज रत्न” से सम्मानित हुए चंद्रभूषण सिंह यादव

लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सत्यशोधक समाज भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन में दो दर्जन के लगभग बहुजन बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों को “समाज रत्न” के सम्मान से विभूषित किया गया। सत्यशोधक समाज भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन के राष्ट्रीय संयोजक भंते सुमित रतन महाथेरा ने लखनऊ में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देवरिया के प्रबुद्ध बहुजन कार्यकर्ता एवं विचारक चंद्रभूषण सिंह यादव को उनके द्वारा देवरिया सहित सम्पूर्ण देश में सामाजिक न्याय व बुद्धिज़्म के प्रचार – प्रसार में सन्नद्ध रहने और समतावादी रीति -नीति के अनुशरण…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल ने 15 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

प्रयागराज मंडल के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 15 वर्षीय बच्चे को ट्रेन से सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन प्रयागराज को सुपुर्द किया। दिनांक 13.09.2026 को मंडल कंट्रोल प्रयागराज को हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 13697 दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या D-8 में एक बच्चा गुमशुम अवस्था मे बैठा है। सूचना पर रैक सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार गौड़ को तत्काल अवगत कराया गया। गाड़ी के सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर…

Read More

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज – शकूरबस्ती विशेष ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्धता

आगामी त्योहारी एवं अन्य अवसरों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा हो, इसके लिए आरक्षण प्रणाली में उपलब्ध बर्थ/सीटों की स्थिति प्रदर्शित की जा रही है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज–शकूरबस्ती विशेष ट्रेन में 15 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर सभी प्रमुख श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 15 सितम्बर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1A-AC)…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ एवं क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन 14 सितंबर, हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्यक रेलवे मुख्या्लय में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में उत्‍तर मध्यह रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री नरेश पाल सिंह ने अपने हिंदी दिवस संदेश में कहा कि हिंदी दिवस हम सबके…

Read More

नियमित अभ्यास और निरंतर पढ़ाई से मिलती है सफलता-गुरु प्रसाद मौर्य

प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के मौजा मलाक बलऊ के अंतर्गत शिवलाल के पूरा गांव निवासी किसान गिरीश पटेल की पुत्री सविता पटेल का चयन कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर चयन होने की खबर सुनकर फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य गिरीश पटेल के घर पहुंच कर सविता पटेल को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और निरंतर पढ़ाई से बच्चों को अवश्य सफलता मिलती है। माता-पिता को भी अपने बच्चों की निरंतर देखभाल करनी चाहिए और चाहे लड़का हो लड़की सबको…

Read More

पति की दीर्घायु के लिए समया माता मंदिर में सुहागिनों ने किया पूजन

हरितालिका तीज के पावन अवसर पर कटघर स्थित समया माता मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर माता रानी का विधिवत पूजन किया और अपने पति की दीर्घायु,सुख-समृद्धि तथा परिवार की.खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में सुहागिनों की भीड़ रही। महिलाओं ने माता रानी को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा और आरती की। मान्यता है कि समया माता के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती…

Read More

हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जनता का हृदय जीतना होगा– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

‘सर्जनपीठ’ का अन्तरराष्ट्रीय आन्तर्जालिक आयोजन —————————————————— प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे हिन्दी-दिवस के अवसर पर ‘सारस्वत सदन-सभागार’, अलोपीबाग़, प्रयागराज से एक अन्तरराष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया, जिसमे जर्मनी, फ्रांस तथा भारत के साहित्यकारोँ, शिक्षक-शिक्षिकाओँ, कवि-कवयित्रियोँ आदिक की सहभागिता रही। बर्लिन इण्टरनेशनल युनिवर्सिटी ऑव़ अप्लाइड साइंसेस, जर्मनी मे एसोसिएट हिन्दी चैसिले कारलोटे ने कहा– हिन्दी को इण्डिया का नेशनल लैंग्वेज़ बनाने मे पोलिटिकल प्रॉब्लेम बहुत है; फिर भी हमे इसकी चिन्ता नहीँ करनी है। हम सबको युनाइटेड होकर इसके लिए काम करना होगा। पी० सी० एल० रिसर्च…

Read More

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की पहचान ‘‘दुर्लभ उपलब्धियों’’ से होती है, जिन्होंने भारत को वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा ‘महाशक्ति’ के रूप में बदल दिया है। शाह ने यह भी विश्वास जताया कि 2029 से पहले भाजपा और राजग शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि देश…

Read More

ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना

भारत में हुआ 18वां ब्रिक्स सम्मेलन अब खत्म हो गया है। ज्यादातर नेता वापस अपने देश लौट गए हैं। लेकिन इसी दौरान एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना हुई। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद भी संयुक्त अरब अमीरात वापस लौट रहे थे। काली गाड़ी शेख खालिद को एयरपोर्ट लेकर पहुंची। शेख खालिद उन्हें सी ऑफ करने आए भारतीय अधिकारियों से मिले और फिर अचानक मुड़ गए। भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के बाद शेख खालिद अचानक कहीं चल दिए। वहां मौजूद सभी…

Read More

Is it OK? असहज दिखे थें जिनपिंग, मोदी ने रोका भाषण, वीडियो वायरल

ब्रिक्स समिट में अपने शुरुआती भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कुछ असहज महसूस करते हुए देखकर थोड़ी देर के लिए अपनी बात रोक दी। कुछ हलचल से ध्यान बंटने पर प्रधानमंत्री रुके और शी की ओर मुड़े, जो सात साल बाद भारत के दौरे पर आए थे। पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति के साथ आए अनुवादक से पूछा, क्या वह ठीक हैं? कुछ पल बाद उन्होंने फिर से यही सवाल पूछा। हालांकि, तुरंत यह पता नहीं चल पाया कि शी को किस वजह…

Read More