देवरिया में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा 24 मई से

देवरिया, 21 मई। संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार, देवरिया के तत्वावधान में जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में विचार क्रान्ति अभियान के अंतर्गत चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन 24 मई 2026 से 27 मई 2026 तक शहनाई मैरेज हॉल, निचर हनुमान मन्दिर, युग निर्माण सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल मार्ग, देवरिया में होगा।

गायत्री परिवार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन, सभ्य समाज” की स्थापना है। “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” और “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” के उद्घोष के साथ जनजागरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचारों पर आधारित प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन होगा। साथ ही सामूहिक गायत्री महायज्ञ कर विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी।

आयोजन में संस्कार भारती, सेवा भारती, विवेकानन्द शाखा, रामलीला समिति देवरिया तथा देवरिया प्राइवेट आईटीआई, युग निर्माण सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल सहयोगी इकाई के रूप में रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment