एएसपी राजेश कुमार का मेरठ तबादला, अमिता सिंह संभालेंगी नया कार्यभार

कौशांबी,जनपद में लंबे समय से तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का तबादला मेरठ कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उनकी जगह अब अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में अमिता सिंह कौशांबी में कार्यभार संभालेंगी।
पुलिस मुख्यालय लखनऊ से जारी तबादला सूची में राजेश कुमार को मेरठ में नई तैनाती दी गई है। वहीं अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जल्द ही अमिता सिंह कौशांबी पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी।एएसपी राजेश कुमार का कार्यकाल कौशांबी में काफी सराहनीय रहा। उनके कार्यकाल में कई संगीन मामलों का खुलासा हुआ और अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिली। अतिक्रमण हटाओ अभियान और महिला सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने कई अहम कदम उठाए थे। मेरठ रवाना होने से पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।नई अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह के कार्यभार संभालने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर और सख्ती की उम्मीद जताई जा रही है। अमिता सिंह इससे पहले कई जिलों में तैनात रह चुकी हैं और तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।
एसपी कौशांबी सत्यनारायण ने बताया कि शासन के आदेश का पालन कराया जाएगा। राजेश कुमार जी का कार्यकाल अच्छा रहा। नई एएसपी अमिता सिंह के अनुभव का लाभ जिले को मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment