प्रयागराज: भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रातभर हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान कांग्रेसियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने लगा है। शनिवार को सिविल लाइन्स एंगलो बंगाली इंटर कालेज स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला। हलाकि मुख्य अभियंता कार्यालय पर मौजूद नही थे, जिससे नाराज नेताओं ने वहीं पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। धरने की भनक लगते ही कांग्रेसियों से वार्ता के लिये अधिशाषी अभियंता शशांक गुप्ता ने उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की पिछले एक सप्ताह से शहर के अधिकांश इलाके में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रातभर बिजली गायब रहती है, जिससे लोग न सो पा रहे हैं और न पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि हर साल गर्मी से पहले बिजली विभाग तैयारी के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत हर बार लोगों को अंधेरे में छोड़ देती है। कांग्रेसियों ने शहर में बदहाल विधुत आपूर्ति को जल्द बहाल किये जाने की मांग की।
इस दौरान: प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन, लोहा सिंह पटेल, शकील अहमद, रोहित कुशवाहा, शीश अहमद, राकेश पटेल समेत आदि लोग मौजूद रहें।