इफको आंवला इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सत्यजित प्रधान जी के नेतृत्व में अभियान चलाकर पर्यावरण अनुभाग पर्यावरण के महत्व, बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरों तथा जल संरक्षण, ऊर्जा बचत व वृक्षारोपण के प्रति जन सामान्य में जागरूकता पैदा करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्य योजनाओं को लागू करने के उद्देश्य से जनजागरण करेगा।
सप्ताह भर चलने वाले इस जागरुकता अभियान से जुड़ने के लिए कार्यक्रम संयोजक उपमहाप्रबंधक श्री श्याम चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष 5 जून पूरे विश्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है। इफको आँवला इकाई में पर्यावरण सप्ताह के रूप में 30 मई से 5 जून तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज इफको आँवला के कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता (दो वर्गों में)का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी।
कार्यक्रम संयोजक श्री श्याम चन्द्र पाण्डेय, श्री राजेश श्रीवास्तव ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
चित्रकला के जरिये बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया महत्वपूर्ण संदेशः श्री सत्यजित प्रधान