देवरिया में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 56 वाहनों का चालान, 5 सीज

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कसया ओवरब्रिज और मालवीय रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरने वाले ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। गोरखपुर रोड पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नशे में ट्रक चलाने वाले चालक पर चालान किया गया।

सलेमपुर क्षेत्र में परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों को सीज कर थाना लार में दाखिल किया गया।

यातायात पुलिस ने अभियान में कुल 56 वाहनों का ई-चालान किया और 05 वाहनों को सीज किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Related posts

Leave a Comment