सीतापुर, गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष / जिला अध्यक्ष रवींद्र दीक्षित के नेतृत्व में मंगलवार को छोटे हनुमान मंदिर के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान हनुमान जी के पूजन-अर्चन रवींद्र दीक्षित व अजय भार्गव के द्वारा किया गया । इसके पश्चात छोटे हनुमान मंदिर में प्रसाद अर्पित किया गया तथा कन्या भोज का आयोजन संपन्न हुआ। कन्या पूजन के उपरांत “श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया।
इस भंडारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल व बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की सराहना की तथा आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रत्नेश मिश्र, नवीन श्रीवास्तव,पुनीत कुमार शुक्ल जीतू, अर्पित, विवेक राठौर, उमेश शुक्ल, मनीष, पवन, अश्वनी, विवेक पंडित, प्रदीप वर्मा , विनय गिहार, लक्ष्मी, राजेश, रोमेश, अमित, ब्रजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा भंडारे का किया गया आयोजन