नकहा जंगल-डालीगंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार

गोरखपुर, 14 जून, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु 15 जून, 2026 से निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग विस्तार एवं ठहराव समय में संशोधन निम्नवत किया गया है।

55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार 15 जून, 2026 से नकहा जंगल तक किया गया है। यह गाड़ी छपरा से पूर्व निर्धारित समायानुसार प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये गोरखपुर से 21.55 बजे छूटकर नकहा जंगल स्टेशन 22.10 बजे पहुँचेगी।

55061 नकहा जंगल-डालीगंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार 15 जून, 2026 से ऐशबाग तक किया गया है। फलस्वरूप 55061 नकहा जंगल-ऐशबाग सवारी गाड़ी नकहा जंगल से 23.20 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये डालीगंज से 09.12 बजे तथा लखनऊ सिटी से 09.20 बजे छूटकर ऐशबाग 09.55 बजे पहुँचेगी। 55062 डालीगंज-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार 15 जून, 2026 से ऐशबाग से गोरखपुर तक के लिये किया गया है। फलस्वरूप 55062 ऐशबाग-गोरखपुर सवारी गाड़ी ऐशबाग से 17.00 बजे प्रस्थान कर लखनऊ सिटी से 17.11 बजे, डालीगंज से 17.20 बजे छूटकर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रूकते हुये नकहा जंगल से 04.27 बजे छूटकर गोरखपुर 05.15 बजे पहुँचेगी।

मार्ग विस्तार के फलस्वरूप 55062 ऐशबाग-गोरखपुर सवारी गाड़ी के निम्नलिखित स्टेशनों पर दिये गये ठहराव समय में निम्नवत संशोधन किया गया है। 55062 ऐशबाग-गोरखपुर सवारी गाड़ी संशोधित समायानुसार बादशाह नगर से 17.31 बजे, गोमती नगर से 17.48 बजे, बुढ़वल से 19.10 बजे, चौका घाट से 19.19 बजे, घाघरा घाट से 19.27 बजे, जरवल रोड से 19.36 बजे, सरयू से 19.47 बजे, करनैलगंज से 19.56 बजे, कस्तूरी से 20.03 बजे, मैजापुर से 20.15 बजे, कठोला से 20.24 बजे, गोंडा कचहरी से 20.55 बजे, गोंडा से 21.55 बजे, तुलसीपुर से 23.51 बजे, दूसरे दिन गैंसड़ी से 00.09 बजे, पचपेड़वा से 00.19 बजे, त्रिलोकपुर से 00.28 बजे, बढ़नी से 00.38 बजे एवं मानीराम से 04.15 बजे छूटेगी तथा शेष स्टेशनों पर ठहराव पूर्ववत रहेगा। इसी प्रकार, 55061 नकहा जंगल-ऐशबाग सवारी गाड़ी संशोधित समायानुसार मानीराम से 23.28 बजे, दूसरे दिन बढ़नी से 02.05 बजे, त्रिलोकपुर से 02.14 बजे, पचपेड़वा से 02.24 बजे एवं बुढवल से 07.17 छूटेगी तथा शेष स्टेशनों पर ठहराव पूर्ववत रहेगा।

Related posts

Leave a Comment