जीत वेलफेयर फाउंडेशन, उ0प्र0 की आवश्यक बैठक सम्पन्न

लालगंज (रायबरेली), 14 जून 2026।
जीत वेलफेयर फाउंडेशन, उ0प्र0 समाजसेवी संस्था एवं डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क JWF न्यूज़ चैनल के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संवाददाताओं की एक आवश्यक बैठक शाखा कार्यालय, लालगंज में आयोजित की गई। बैठक में संस्थान एवं न्यूज़ चैनल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संस्थान के आगामी आठवें वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर विशेष विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों द्वारा आयोजन को भव्य एवं जनहितकारी स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज में सक्रिय रूप से जनसेवा, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने ऐसे समाजसेवियों एवं जनहित में कार्य करने वाले सक्रिय प्रहरियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया।
निरंतर समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर संस्था संस्थापक/अध्यक्ष जितेंद्र सविता, रायबरेली जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, महासचिव आदर्श द्विवेदी,उपसचिव सूरज कुमार, प्रभारी चंदर,विधिक सलाहकार रोशन कुमार वर्मा (अधिवक्ता),प्रवक्ता अमित कुमार, मीडिया प्रभारी विशाल मौर्य, प्रभारी कुलदीप कश्यप, सदस्य मंदीप कुमार, अनिल कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment