प्रयागराज अंतर्गत मंडल श्रृंगवेरपुर धाम में भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक स्वच्छ भारत अभियान व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में भाजपाइयों ने शिव मंदिर सिंगरौर घाट में साफ सफाई और श्रमदान किया गया ! उक्त कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष कार्यकाल के अवसर पर किया गया ! भाजपा नेता श्री सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी असंभव काम को भी संभव कर रहे हैं ! जिसकी पूरे देश में चर्चा होती है ! जिसके परिणाम स्वरुप आम जनता उनको प्रदेशओ के चुनाव में बार-बार मत देकर सरकार बनवा रही है ! जिसके ताजा उदाहरण अभी-अभी पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी है ! भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में 2027 के आम चुनाव में माननीय योगी जी की नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी इसमें कोई दो राय नहीं है ! आज की इस कार्यक्रम में राजेंद्र केसरवानी मंडल अध्यक्ष ,अवधेश मिश्रा मंडल महामंत्री ,कौशलेंद्र तिवारी वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, तीरथ केसरवानी मंडल उपाध्यक्ष, प्रेमचंद अंबेडकर मंडल उपाध्यक्ष ,अमित द्विवेदी पूर्व मंडल महामंत्री ,युवा मोर्चा, राकेश मोदनवाल पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, रामसूरत मौर्या शक्ति केंद्र संयोजक, राजकुमार तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद है
भाजपाइयों ने मनाया स्वच्छता कार्यक्रम