■प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रणाम पत्र व टीशर्ट वितरित किया गया।■
■मेजा के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में इक्कीस दिन तक कुशल व अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सुबह-शाम प्रशिक्षण प्रदान कर खिलाड़ियों को किया गया प्रशिक्षित।■
प्रयागराज : डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वावधान में स्थानीय मेजा तहसील के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में फ्रेंड्स क्लब मेजा के सहयोग से नि:शुल्क 21 दिवसीय ” ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर ” का रंगारंग समापन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण शिविर में कुल बाईस प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लेकर वॉलीबाल खेल के गुण सीखें। मुख्य प्रशिक्षक आनंद यादव एवं मुकेश शुक्ला की देखरेख में इक्कीस दिनों तक सुबह एवं शाम दो-दो घंटे का गहन अभ्यास एवं खेल की बारीकियां सिखाई गई। समापन समारोह का आयोजन जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के आजीवन सदस्य यज्ञ नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी),मेजा,कमिश्नरेट प्रयागराज श्री एस.पी.उपाध्याय जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व टी-शर्ट वितरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ,प्रयागराज के उपाध्यक्ष पी.के.पांडेय की गरिमामयी उपस्थित रही। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने मा.मुख्य अतिथि महोदय का बुकें एवं स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर उनका अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि – आज के ये बच्चें कल के भविष्य है और उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए आगे कहा कि बच्चें इन कुशल प्रशिक्षकों की देख-रेख में खेल के गुण व बारीकियों को सीखकर अपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। एसोसिएशन की ओर से प्रभाकर चौबे, रामस्नेही व देवेंद्र शुक्ला ने मा.मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के समक्ष प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा एक प्रदर्शन मैच खेला गया,जिसमें फोरआर्म्स पास, अपर हैंड पास, अंडर हैंड सर्विस आदि का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मैच के दौरान संतोष कुमार सिंह एवं असफाक अहमद ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के देखरेख में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजन समिति की ओर से विनोद शुक्ला ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य आगंतुक अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग कौशाम्बी प्रमोद कुमार शुक्ला, राकेश मिश्रा धर्मपुरा, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, महेश सिंह एडवोकेट, दिनेश शुक्ला, शम्भू प्रजापति, विष्णु पटेल, अंकित विश्वकर्मा, रविशंकर गर्ग, तुंगनाथ शुक्ला, झल्लू प्रजापति, कल्लू शुक्ला, चंचल प्रजापति, विवेक शुक्ला, विमलेश शुक्ला, वैभव द्विवेदी, हरिओम मिश्रा, मौसम कुशवाहा, साधू शुक्ला व पीयूष द्विवेदी आदि खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।