कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम के साथ मनाया। शुक्रवार को ढोल नगाड़े के साथ नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन पर बड़ी संख्या में जुटे शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने देश के सामने विकराल समस्याओं के बीच राहुल गांधी आशा का दीप बनाकर उभरे हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति राहुल गांधी की अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती है। वहीं कांग्रेसियों ने प्रयागराज में 10 जुलाई को नीट पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों से संवाद करने आ रहे राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान: हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, अनूप त्रिपाठी, दीपचंद्र शर्मा, प्रतिमा त्रिपाठी, शकील अहमद, राजकुमार शुक्ला, मानस, शीश अहमद, इश्तेयाक अहमद, रुखसाना, मनोज पसी, परवेज सिद्दीकी समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Related posts

Leave a Comment