मंडल अध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में सोरांव बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक फाफामऊ से भेंटकर किया आमंत्रित

आगामी 30 जून को अधिवक्ता संघ सोरांव बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह होना सुनिश्चित हुआ है जिसके क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य से मिलकर उनको आमंत्रित कर समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया।वहीं क्षेत्रीय विधायक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों महामंत्री राम प्यारे गौतम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र नारायण त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष मो.अरमान को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा राधाकांत शुक्ल,अधिवक्ता उच्च न्यायालय ऋतु राज पांडेय,महामंत्री राम प्यारे गौतम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र नारायण त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष मो.अरमान,जंगी लाल मौर्य,कान्हा आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment