प्रयाग दक्षिण भाग के सभी नगरों में मनाया गया दिवस
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रयागराज दक्षिण भाग की ओर से शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में हिंदू साम्राज्य दिवस भव्य रूप से मनाया गया। विभाग प्रचार प्रमुख वसु ने बताया कि दक्षिण भाग के विभिन्न नगरों की शाखाओं में प्रातः काल से ही विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां स्वयंसेवकों ने वीर शिवाजी के आदर्शों को याद कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
स्वराज और सुराज के प्रणेता थे, शिवाजी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य वक्ताओं ने शिवा जी महाराज के जीवन और उनके हिंदू पद पादशाही के संकल्प पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रमुख उत्सवों में से एक हिंदू साम्राज्य दिवस को ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन मनाता है। माता जीजाबाई ने शिवाजी महाराज को धर्ममय पालन-पोषण के साथ कूटनीति और युद्ध कौशल की शिक्षा दी थी। वक्ताओं ने अफजल खान वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि औरंगजेब की विशाल सेना और अफजल खान के छल का जवाब शिवाजी महाराज ने अपनी प्रतीक्षा नीति और बघनखे से दिया। उन्होंने अपने युद्ध कौशल से विजय प्राप्त कर बिना कोई युद्ध हारे स्वराज और सुराज की स्थापना की। दक्षिण भाग के इन नगरों में हुए आयोजन में मुख्य वक्ता न्याय नगर (विवेकानंद पार्क) में विभाग घुमन्तू कार्य संयोजक अमित माधव नगर (गोकुल पार्क) में विभाग शारीरिक प्रमुख शिव प्रकाश, देवरस नगर (नीम सराय) में विभाग कार्यवाह डॉ संजय तथा शेषाद्रि नगर में भाग प्रचारक अंकित ने अपने विचार रखे।
देवप्रयागम व श्रीराम नगर (झलवा) में प्रांत सह कार्यवाह रासबिहारी, कालिंदी नगर में विभाग सम्पर्क प्रमुख डॉ प्रमोद पाण्डेय और रज्जू भैया नगर में चारू मित्र पाठक मुख्य वक्ता रहे। लोकमान्य नगर (करेली) में सह प्रान्त व्यवस्था प्रमुख राकेश सिंह सेंगर, लाजपत नगर (मीरापुर) में भाग प्रचार प्रमुख कृष्ण मनोहर तथा कल्याणी नगर (कटघर) में प्रान्त सह सद्भाव संयोजक नागेंद्र ने संबोधित किया।
इसके अतिरिक्त शिवाजी नगर में नरोत्तम, केशव नगर में घोष प्रमुख राजेश और श्रीकृष्ण नगर (बाई का बाग) में बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सतीश ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मातृशक्ति और बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा। इस मौके पर नगर संघचालक रवि प्रकाश, सह नगर संघचालक राजकुमार, नगर कार्यवाह भूपेंद्र, सह नगर कार्यवाह रविनाथ, रामानुज, विजय समेत तमाम स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे।