कमीशन बढ़ाए जानेको लेकर कोटेदारों में दिया ज्ञापन

फूलपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले फूलपुर तहसील परिसर में कोटेदारोंने अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी थी मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव को सोपा। दूसरा ज्ञापन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अखिलेश कुमार को दिया गया।इस ज्ञापन का नेतृत्व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष कोटेदार संघ प्रयागराज ने बताया की उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम कमीशन मिल रहा है जिससे परिवार का भरण पोषण करना कठिन हो गया है ।उन्होंने कहां की लगातार बढ़ती महंगाई परिवहन खर्च और व्यवस्थागतखर्च होने के कारण आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है ।कोटेदारों ने मांग की उनके लिए न्यूनतम आय गारंटी सुनिश्चित की जाए और लाभांश बढ़ोतरी की जाए इसके अतिरिक्त उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में आ आ रही तकनीकी और और प्रशासनिक दिक्कतों का समाधान जल्द से जल्दकराया जाए ।कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तो 28 जुलाई को विधानसभा का पैदल मार्च निकालेंगे और अगस्त माह का वितरण नहीं किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।
इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से बसंत लाल सरोज जिला महामंत्री प्रयागराज गंगा शंकर मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष बहरिया इंद्रदेव मिश्रा मनीष कुमार दुबे लवकुश कुमार अजय सिंह नितेश सिंह दुर्गेश सिंह प्रेम देवी कमला शंकर रामाश्रय रामलाल जवाहरलाल राम कैलाश अशोक कुमार विश्राम कोटेदार उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment