“हमारा संकल्प अटल है, न्याय तक संघर्ष प्रबल है।

प्रयागराज, 02 जुलाई 2026।
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी के नेतृत्व में जिला भोजपुर, ग्राम बिलौटी निवासी राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं युवा भरत भूषण तिवारी की कथित निर्मम हत्या के विरोध एवं न्याय की मांग को लेकर प्रयागराज के पत्थर गिरिजाघर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक स्वर में भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अपेक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई का अभाव अत्यंत चिंताजनक है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाजसेवियों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि समाजहित एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित व्यक्तियों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं शासन-प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने भरत भूषण तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए न्यायप्रिय नागरिकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिला प्रवक्ता सुनीता सोम मिश्रा ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जनभावनाओं की उपेक्षा और न्याय में विलंब अंततः व्यवस्था के प्रति अविश्वास को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति आवश्यकता पड़ने पर इतिहास की धारा भी बदल सकती है, इसलिए सरकार को इस प्रकरण में त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने प्रमुख मांगों में भरत भूषण तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच, दोषियों को कठोर दंड, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा व्यवस्था, भरत भूषण तिवारी को “शहीद” का दर्जा, उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापना तथा उनके अधूरे जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रदेश मुख्य महासचिव सौरभ शुक्ला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, सचिव धीरज मिश्रा, जिला अध्यक्ष कुंवर जी तिवारी,महानगर अध्यक्ष (युवा मोर्चा)नवनीत शुक्ला प्रद्योत शुक्ला गंगापार अध्यक्ष (युवा मोर्चा) जिला उपाध्यक्ष पुलकित बाजपेई जिला उपाध्यक्ष ऋषि जी विकास जी सहित महिला मोर्चा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया— “भरत भूषण तिवारी को न्याय दो — लोकतंत्र का सम्मान करो।” “अन्याय के विरुद्ध हुंकार, यही है हमारा अधिकार।” “जो अन्याय पर मौन रहेगा, इतिहास उसे क्षमा न करेगा।” “हमारा संकल्प अटल है, न्याय तक संघर्ष प्रबल है।

Related posts

Leave a Comment