खीरों, रायबरेली। बारिश थमने के बाद खेत की ओर जा रही मां की आंखों के सामने ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ पीछे चल रही मां बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।खीरों थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत के सराय महमूद गांव में गुरुवार शाम सात वर्षीय अभिषेक उर्फ अभी और उसकी पांच वर्षीय बहन…
Read MoreDay: July 3, 2026
पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
प्रयागराज 02 जुलाई। पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार व जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 02, 03 एवं 04 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 परीक्षा के प्रथम दिवस पर परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गुरूवार को श्री रणजीत पंडित इण्टर कालेज, केपी गर्ल्स इण्टर कालेज, द्वारका प्रसाद गर्ल्स इण्टर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया…
Read Moreसिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया लोकार्पण
सीतापुर। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-हवन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जल शक्ति सवतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा उत्तर प्रदेश समृद्धि की दिशा में तेजी…
Read Moreअखिलेश यादव के जन्मदिवस पर हरचंदपुर में हरियाली का महाअभियान
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे एक सप्ताह के सेवा अभियान के अंतर्गत 179 हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के नेतृत्व में विधानसभा के विभिन्न गांवों, बूथों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बबलू लोधी, सेक्टर प्रभारी, नौजवान साथी अरुण यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी…
Read Moreरामसेवक यादव ने समाजवाद को जनांदोलन का रूप दिया – चंद्रभूषण सिंह यादव
यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस की आंधी में रामसेवक यादव ने समाजवाद की ऐसी मशाल जलाई थी, जो आज भी अक्षय है, उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित रामसेवक यादव जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि रामसेवक यादव का व्यक्तित्व इतना विराट था कि डा लोहिया, मधु लिमए, जार्ज फर्नांडिस, किशन पटनायक आदि के सांसद रहते लोकसभा में वे सोशलिस्ट पार्टी के संसदीय दल के नेता रहे। सपा के पूर्व प्रवक्ता…
Read Moreजून 2026 में प्रयागराज मंडल ने वाणिज्यिक आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए
258.38 करोड़ की कुल वाणिज्य आय, लक्ष्य से 6.94% अधिक मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रभावी वाणिज्यिक अभियान संचालित कर रहा है। यात्रियों को बेहतर भोजन, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा पर नियंत्रण हेतु स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित सघन टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का महाप्रबंधक ने किया सम्मानित
उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ (NCRSA) द्वारा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने क्रिकेट, कुश्ती, भारोत्तोलन, हॉकी, जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले लगभग 40 खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक शशि प्रकाश द्विवेदी द्वारा…
Read Moreरथ यात्रा महोत्सव की व्यवस्था लेकर महापौर को दिया गया ज्ञापन
रथ यात्रा मार्ग की सड़कें ठीक किया जाए =================== श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी के द्वारा महापौर गणेश केसरवानी को रथ यात्रा महोत्सव की व्यवस्था को लेकर महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए महापौर को जानकारी दी गई । 16 जुलाई को सुबह 10:00 बजे भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी और परंपरागत निर्धारित रथ यात्रा मार्ग की सड़कें कई जगह खराब हो चुकी है और सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में रथ…
Read More“हमारा संकल्प अटल है, न्याय तक संघर्ष प्रबल है।
प्रयागराज, 02 जुलाई 2026। राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी के नेतृत्व में जिला भोजपुर, ग्राम बिलौटी निवासी राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं युवा भरत भूषण तिवारी की कथित निर्मम हत्या के विरोध एवं न्याय की मांग को लेकर प्रयागराज के पत्थर गिरिजाघर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक स्वर में भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अपेक्षित एवं…
Read Moreउपमुख्यमंत्री जी ‘‘वीबी जी राम जी’’ योजनान्तर्गत एमएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘‘वीबी जी राम जी’’ योजना ‘‘लांच’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मा0 केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘लांच’’ कार्यक्रम तिरूपति, आन्ध्र प्रदेश में किया गया, जिसका मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर…
Read More