अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर हरचंदपुर में हरियाली का महाअभियान

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे एक सप्ताह के सेवा अभियान के अंतर्गत 179 हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के नेतृत्व में विधानसभा के विभिन्न गांवों, बूथों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान में विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बबलू लोधी, सेक्टर प्रभारी, नौजवान साथी अरुण यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक राहुल लोधी ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी देती रहेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरचंदपुर विधानसभा में वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने भी अभियान मेंबढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इसे समाज और प्रकृति के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।”एक पेड़ – आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प” और “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में सेवा, हरियाली और जनकल्याण का संदेश दिया गया।

Related posts

Leave a Comment