यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस की आंधी में रामसेवक यादव ने समाजवाद की ऐसी मशाल जलाई थी, जो आज भी अक्षय है, उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित रामसेवक यादव जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि रामसेवक यादव का व्यक्तित्व इतना विराट था कि डा लोहिया, मधु लिमए, जार्ज फर्नांडिस, किशन पटनायक आदि के सांसद रहते लोकसभा में वे सोशलिस्ट पार्टी के संसदीय दल के नेता रहे।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामसेवक यादव को महान समाजवादी नेता बताते हुये कहा कि रामसेवक यादव ने समाजवादी विचारधारा को इतना न मजबूत किया कि डा लोहिया उन्हें समाजवादी धारा का अद्वितीय स्तंभ मानते थे। जब 1954 में सोशलिस्टों द्वारा जमींदारी उन्मूलन के लिए विधानसभा घेराव किया तो बाबू रामसेवक को फैजाबाद, गोंडा, बाराबंकी जिलों का नेतृत्व मिला था तब लखनऊ से बाराबंकी तक 75 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी उनकी अगुवाई में शामिल हुए।रामसेवक यादव ने समाजवाद को जनांदोलन का रूप दिया जिन्हें जन्म जयंती पर नमन है।
रामसेवक यादव जयंती कार्यक्रम में उपस्थित जितेंद्र बुलबुल यादव, सुरेश नारायण सिंह, व्यास यादव, रामप्यारे यादव, अयोध्या वर्मा, अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष मद्धेशिया, रविन्द्र यादव, दयानंद यादव मुरलीधर, श्यामसुंदर प्रसाद आदि ने रामसेवक यादव के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।
रामसेवक यादव ने समाजवाद को जनांदोलन का रूप दिया – चंद्रभूषण सिंह यादव