सिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया लोकार्पण

सीतापुर। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-हवन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जल शक्ति सवतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा उत्तर प्रदेश समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
लोकार्पण समारोह में सदर विधायक व मंत्र राकेश राठौर ‘गुरु’, विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य अभियंता शारदा सहायक, प्रभाकर प्रसाद अधीक्षण अभियंता लवकुश सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल नीलेश कुमार जैन अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बलजीत, अधिशासी अभियंता प्रखंड विशाल पोरवाल अधिशासी अभियंता
नलकूप हिमांशु विक्रम सिंह, अभियंता प्रखंड विशाल पोरवाल, सहायक अभियंता राम नरेश वर्मा, अशोक चौटाला, अरुण वीर वर्मा, बी.के. चौहान एवं सुशीलकुमार सिंह सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नए कार्यालय भवन के शुरू होने से विभागीय कार्यों के संचालन में तेजी आएगी व कर्मचार्यों के उत्साह व कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी ।इस से पहले बका बना कार्यालय काफी पुराण व जर्जर ही गया था।किसानों आमजन को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही प्रदेश में संचालित सिंचाई परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर उनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के प्रयास और तेज किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment