प्रयागराज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर राममंदिर दान चोरी मामले में अभियुक्त टुन्नू यादव के संबंध होने, फोन पर बात करने को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा की जा रही बेबुनियाद, अनर्गल टिप्पणी एवं आपत्ति जनक सामग्री को लेकर आक्रोषित सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर महामहिम राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सामग्री से न केवल एक वरिष्ठ जन नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि समाज में आपसीसदभाव बिगाड़ने एवं तनाव पैदा करने का काम किया जा रहा है। इस तरह की टिप्पणी से हम समाजवादियों व जन भावनाओं को आहत करने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने की आशंका उत्पन्न करता है।
ज्ञापन में ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। वरना आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, श्रीमती गीता शास्त्री,पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,अमर नाथ मौर्य,पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, पूर्व विधायकगण हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना ,संदीप यादव, दूधनाथ पटेल, अब्दुल सलमान मो गौस, फसाहत, मुजफ्फर बागी, ओ पी पाल,,महबूब उस्मानी,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर,तारिक सईद अज्जू, लाल चंद्र कुशवाहा,डॉ पूजा मिश्रा, राम मिलन यादव,कृष्ण मूर्ति सिंह,डॉ अमर बहादुर यादव,मुस्ताक काजमी, रविन्द्र यादव एडवोकेट, राम सुमेर पाल, महेन्द्र सरोज,पूर्व प्रमुख संदीप यादव,शांति प्रकाश पटेल, मोईन हबीबी ,मो शारिक, रमाकांत पटेल,संगम लाल मौर्य, मयंक जोंटी, आदिल हमजा, शकील अहमद, मेराज आरिफ, मो अजहर,संजीव यादव, मुकेश यादव एडवोकेट,बृजलाल यादव,जगदीश यादव, रिटा. मेजर दिनेशयादव, सचिन यादव, राजू पासी,दीना नाथ यादव, श्रीमती कमला यादव,आसुतोष तिवारी,तहजीब,नवीन यादव,शिवा केसरवानी, अखिलेश गुप्ता,श्रीमती मंजू पाठक, गुड्डी यादव, निर्मला यादव,विनोद गौतम, रंग बहादुर पटेल,आर एन यादव, संतोष यादव, रवि गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा,महेन्द्र निषाद, राजेश गुप्ता, मो हामिद, मो सऊद, हसीब,निरेन्द्र यादव एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, अरविन्द हेला, कल्लू यादव, संजू यादव,प्रखर एडवोकेट, आशीष पाल एडवोकेट,संगीता पटेल,मो. माशाहद,आदि रहे।
अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर की गई बेबुनियाद टिप्पणी को लेकर आक्रोषित सपाइयों ने ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा