गोबरा तरहार गांव को मिली बड़ी सौगात, दो नए आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ उद्घाटन

लालापुर, प्रयागराज। क्षेत्र के गोबरा तरहार गांव के बच्चों और महिलाओं के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। लंबे समय से गांव में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र न होने की कमी को अब दूर कर लिया गया है। शासन की मंशानुरूप, ग्राम पंचायत भवन के समीप नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। ​मुख्य अतिथि और पूर्व कोटेदार शिवप्रसाद मिश्र ने फीता काटकर दोनों केंद्रों का विधिवत शुभारंभ किया। ​गांव में आंगनबाड़ी केंद्र न होने से अब तक बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण वितरण में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इन नए केंद्रों के क्रियाशील होने से ​ग्रामीण बच्चों को समय पर पौष्टिक पोषाहार का वितरण सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही ​खेल-खेल में शिक्षा देने वाले प्ले-स्कूल मॉडल से बच्चों में शिक्षा की अलख जगेगी। ​गर्भवती महिलाओं और नवजातों के स्वास्थ्य व टीकाकरण की ट्रैकिंग आसान होगी। इस संबंध मे ग्रामीणों का कहना है कि ​”यह गांव के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब हमारे गांव के नौनिहालों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।” ​इस उद्घाटन समारोह के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment