अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रथम ने विधायक फूलपुर दीपक पटेल से की मुलाकात

प्रयागराज।विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रथम कृष्णा सास्वत ने अधिशाषी अभियंता नैनी रचित खन्ना सहित विजली विभाग के कई अधिकारियों के साथ विधायक फूलपुर दीपक पटेल से उनके आवास पर मुलाक़ात की इन अधिकारियों ने विधायक दीपक पटेल को क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा चल रही तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा विधायक दीपक पटेल से फीडबैक लेते हुए अन्य स्थानों पर भी ट्रांसफार्मर और पोल लगाने के लिए विधायक से जानकारी ली अधीक्षण अभियंता प्रथम कृष्णा सारस्वत ने विधायक दीपक पटेल को आश्वस्त किया कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां पर नए ट्रांसफार्मर व पोल लगाए जाएंगे जिस गांव में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ वहां भी बिजली पहुंचाई जाएगी। विधायक दीपक पटेल ने कहा कि कोई गांव या मुहल्ला विद्युतीकरण से छुटना नहीं चाहिए विधायक ने बिजली विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत मिश्रा काका विनय तिवारी भूपेन्द्र पांडेय विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment