रेल मदद की सूचना पर कानपुर सेंट्रल में कार्रवाई, वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर दिल्ली पुलिस को सौंपा
कानपुर-रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 14 वर्षीय लापता नाबालिग बालक को सकुशल रेस्क्यू किया है। बालक दिल्ली के कंझावला थाने से लापता था, जिसे अब वैधानिक कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है जानकारी के अनुसार रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 02564 के कोच संख्या S-1, बर्थ संख्या 71 पर एक नाबालिग बालक अकेले यात्रा कर रहा है सूचना मिलते ही आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ललित नारायण मिश्रा, महिला कांस्टेबल अलका विश्वकर्मा और महिला कांस्टेबल रिंकी देवी ने ट्रेन को अटेंड किया टीम ने प्राप्त फोटो के आधार पर बालक की पहचान की और उसे सुरक्षित उतारकर आरपीएफ पोस्ट, कानपुर सेंट्रल लेकर आए आरपीएफ पोस्ट पर बालक से सुरक्षात्मक और खुले माहौल में पूछ-ताछ की गई बालक ने अपना नाम अंकित (उम्र लगभग 14 वर्ष) पुत्र संदीप वर्मा बताया उसने टीम को अपने पिता का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया आरपीएफ द्वारा जब दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया, तो पिता संदीप वर्मा ने बताया कि उनका बेटा 22 जुलाई 2026 से घर से लापता है और इस संबंध में दिल्ली के कंझावला थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है सूचना के बाद, 23 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे थाना कंझावला (दिल्ली) से उपनिरीक्षक पावेल और हेड कांस्टेबल दिनेश कानपुर सेंट्रल आरपीएफ पोस्ट पहुंचे उन्होंने मामले से संबंधित एफआईआर की प्रति प्रस्तुत की सभी कानूनी अभिलेखों के सत्यापन और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद, आरपीएफ ने निवासी मीरा विहार, मदनपुर दबास, उत्तर-पश्चिम दिल्ली) को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु दिल्ली पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया आरपीएफ की इस तत्परता की उच्च अधिकारियों और बालक के परिजनों ने सराहना की है।