15 अगस्त पार्क में ध्वजारोहण करने पर हुई चर्चा
सीतापुर – राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल RSSD की साप्ताहिक बैठक शनिवार को राजा टोडरमल पार्क, निकट पुलिस क्लब, सीतापुर में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष/बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी 15 अगस्त ध्वजारोहण करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी ने बताया कि 8 अगस्त को जिलाधिकारी सभागार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक हुई थी। उस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर को राजा टोडरमल पार्क की दयनीय दशा, पार्क के बाहर बने गड्ढे और बंद पड़ी लाइब्रेरी ,पार्क में खुला पड़ा गंदा नाला सहित कई बिंदुओं से अवगत कराया गया था।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि वे शीघ्र ही स्वयं जल्द ही पार्क पहुंचकर स्थिति का अवलोकन करेंगे।
बैठक में पदाधिकारियों ने पार्क के सौंदर्यीकरण, बंद पड़ी लाइब्रेरी को पुनः शुरू कराने और 15 अगस्त के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, अंकित जायसवाल, सियाराम यादव, वरिष्ठ पत्रकार जी शान कदीर, चकबंदी वरिष्ठ बाबू कुलदीप टंडन ,जितेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।