निर्भय समाज बनाने हेतु जगदेव बाबू ने खुद की दे दी शहादत – चन्द्रभूषण सिंह यादव

सामाजिक अन्याय के विरुद्ध अनवरत संघर्षरत रहे बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद ने शोषित पीड़ित जमातों को निर्भय बनाने हेतु यह कहते हुए कि “पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जायेगी, तीसरी पीढ़ी राज करेगी” स्वयं की शहादत दे दी थी ,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि जगदेव बाबू के बताए रास्ते के अनुगमन से ही देश की वंचित जमातें तरक्की कर सकेंगी।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि आज जिस जातिवार जनगणना और उसके अनुरूप सरकारी योजनाओं में हिस्सेदारी की बात की जा रही है उसे जगदेव बाबू ने बहुत पहले ही कह दिया था कि “सौ में नब्बे शोषित है,नब्बे भाग हमारा है” और “दो बातें हैं मोटा- मोटी,हमें चाहिए, इज्जत – रोटी।”आज आवश्यकता सामाजिक समता हेतु जगदेव बाबू के बताए मार्ग पर चलने की है तभी “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की परिकल्पना मूर्त रूप ले सकेगी।
उक्त अवसर पर उपस्थित मुरलीधर , सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गुड्डू गोंड, शंकर यादव, बेलभद्र गोंड, शंकर गोंड, विनोद यादव, श्यामराज कन्नौजिया, गोकुला यादव, उत्तिम यादव, रामप्यारे यादव,नारायण प्रसाद आदि ने जगदेव बाबू के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।

Related posts

Leave a Comment